90% पूर्ण जल जीवन मिशन परियोजनाएं तुरंत हों चालू, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मण्डलायुक्त

आजमगढ़, मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।






उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए। हर घर नल से जल उपलब्ध कराने और एफएचटीसी की प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अधिक आवेदन कराने, बैंकों से समन्वय कर लाभार्थियों को जोड़ने तथा बिना कारण आवेदन निरस्त करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
जननी सुरक्षा योजना में आजमगढ़ की कम प्रगति पर सीएमओ को नियमित मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने तथा पोषण अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
