आजमगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़झपटमारी का आरोपी फुजैल अहमद पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

🔴


आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और झपटमारी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान बिलरियागंज निवासी फुजैल अहमद के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 23 मई को क्षेत्र में एक महिला से बैग और मोबाइल झपटमारी की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को नसीरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी काली पल्सर बाइक से आने वाले हैं।
घेराबंदी के दौरान बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फुजैल अहमद के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले सीएचसी बिलरियागंज और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।
मौके से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस, झपटमारी के ₹9800 नगद, मोबाइल फोन, लेडीज बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस

के अनुसार आरोपी पर पहले से चोरी, लूट और अन्य मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!