आजमगढ़: स्कूल बस की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

आजमगढ़: स्कूल बस की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत, से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

आजमगढ़।अतरौलिया थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा 9 के छात्र आनंद राजभर (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वह साइकिल से पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज जा रहा था, तभी गोरहरपुर मोड़ के पास ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र बस की चपेट में आ गया और दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजनों का आरोप है कि चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और टक्कर के बाद भी नहीं रुका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभालते हुए शव कब्जे में लिया।
मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!