
आजमगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: सख्त सुरक्षा के बीच निष्पक्षता पर प्रशासन की पैनी नजर, DM-SSP ने किया निरीक्षण





आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रविवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सघन चेकिंग की और ड्यूटी में लगे कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर निगरानी की जा रही है।
