95% अंक के साथ चमके सर्वोदय के सितारे, शत-प्रतिशत रिजल्ट से रचा इतिहास

95% अंक के साथ चमके सर्वोदय के सितारे, शत-प्रतिशत रिजल्ट से यूपी बोर्ड के बच्चों भी रचा इतिहास

आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज आजमगढ़ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की।

इंटरमीडिएट में 83 पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाई, जबकि हाईस्कूल में 80 छात्रों ने भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
हाईस्कूल में हर्षिता यादव ने 95% अंक प्राप्त कर जनपद में 9वां तथा शहर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अन्तिमा यादव (92.3%) द्वितीय, तरुण यादव (91.3%) तृतीय, अंजनी यादव (89.83%) चतुर्थ और श्रेया यादव (88.6%) पाँचवें स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट में अनामिका यादव व अंशिका सरोज ने 86.2% अंक के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। हेना परवीन (85.2%) द्वितीय, अंजली यादव (83.2%) तृतीय, खुशी मौर्या (81.6%) चतुर्थ तथा युवराज यादव (81.2%) पाँचवें स्थान पर रहे।
विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव एवं प्रधानाचार्या कंचन यादव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को इस उत्कृष्ट परिणाम पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!