आजमगढ़ में UPPCS-2024 के 6 चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने UPPCS-2024 के 6 चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान

आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने UPPCS-2024 में चयनित जनपद के छह अभ्यर्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित अभ्यर्थियों में अनुराग पाण्डेय (SDM), अखिल पाण्डेय (Assistant Commissioner, Commercial Tax), पल्लवी सिंह (नायब तहसीलदार), आँचल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार), आरती मिश्रा (Deputy Jailor) तथा बलवंत सिंह (नायब तहसीलदार) शामिल रहे।
कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की, जिससे उपस्थित पुलिस कर्मियों और प्रतियोगी छात्रों को प्रेरणा मिली। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात, सहायक पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!