आजमगढ़ के ज्यादातर सोनोग्राफी सेंटरों को चला रहे हैं टेक्नीशियन डॉक्टर हैं लापता??

डॉक्टर नदारद, टेक्नीशियन के भरोसे चल रहा था सोनोग्राफी सेंटर, पैथोलॉजी सेंटरों में लगभग 80%फर्जीवाडा

आज़मगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में अवैध सोनोग्राफी सेंटरों पर कार्रवाई के तहत एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने जनता सोनोग्राफी सेंटर की जांच की। सेंटर खुला मिला, लेकिन मौके पर न डॉक्टर था और न मरीज। जानकारी के अनुसार सेंटर टेक्नीशियन के सहारे संचालित हो रहा था। जांच की भनक लगते ही संचालक व स्टाफ मौके से हट गए।


नोटिस जारी होगी, अवैध सेंटरों पर सख्ती
एसीएमओ ने बताया कि बिना डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड की शिकायत पर जांच की गई थी, जिसमें अनियमितताएं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी की जाएगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान सेंटर बंद हो जाते हैं और बाद में फिर शुरू हो जाते हैं। क्षेत्र में कई जगह अप्रशिक्षित लोग जांच कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सेहत पर खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!