






लखनऊ: 44 एएसपी के तबादले, कई जिलों व इकाइयों में बड़ा फेरबदल
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के तबादले कर दिए। इनमें बड़ी संख्या उन अधिकारियों की है, जिन्हें हाल ही में पुलिस उपाधीक्षक से एएसपी पद पर पदोन्नत किया गया था।
जारी आदेश के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता को हमीरपुर से पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा को चित्रकूट से हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह को सुल्तानपुर से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी और ब्रज नारायण सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से सुल्तानपुर भेजा गया है। चिरंजीव मुखर्जी का सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट तबादला निरस्त कर दिया गया है, जबकि हरि राम यादव को देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
इसी क्रम में अलका को सीआईडी मेरठ से आगरा कमिश्नरेट, आलोक दुबे को 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ से सीआईडी मेरठ और श्रेष्ठा को बागपत से एटीएस लखनऊ भेजा गया है। मुकेश प्रताप सिंह को सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से 43वीं वाहिनी पीएसी एटा तथा हितेंद्र कृष्ण को वूमेन पावर लाइन 1090 से सीआईडी मुख्यालय भेजा गया है।
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं, जिनमें विभिन्न जिलों, कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। कुछ अधिकारियों को यथावत रखा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
