पत्रकार के भाई की संदिग्ध मौत, पुरानी जेल के पास मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पत्रकार के भाई की संदिग्ध मौत, पुरानी जेल के पास मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरुटोला मोहल्ला निवासी सुधाकर पाठक (31) पुत्र संजय कुमार पाठक के रूप में हुई है, जो स्थानीय पत्रकार पदमाकर पाठक के छोटे भाई थे।
सुधाकर का शव पुरानी जेल के सामने पावर हाउस के पीछे बंधे के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए।
परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के समय सुधाकर की पत्नी पूजा ने उन्हें फोन किया, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाया। उसने खुद को “बड़ादेव” बताया और बाद में पुरानी सब्जी मंडी पर मोबाइल देने की बात कहकर फोन बंद कर दिया।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!