सर्वोदय की छात्रा जिले में प्राप्त किया पहला स्थान संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने दी हार्दिक बधाई

आजमगढ़। आज 15 अप्रैल को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली ने कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, आजमगढ़ की छात्रा साक्षी यादव ने 99% प्राप्त कर विद्यालय के साथ पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त द्वितीय स्थान रिया रंजन 97.2%, तृतीय स्थान प्रियांश यादव 95.6%, चतुर्थ स्थान आदित्य यादव एवं रानी सिंह 93.8%, पंचम स्थान आग्या सिंह 93.2%, षट्म स्थान निकिता तिवारी 93%, सप्तम् स्थान शालिनी गौतम 91.6%, अष्ट्म स्थान पर प्रिया यादव 91.4%, नवम स्थान पर नवनीत कुमार चौबे 91.2% तथा दशम् स्थान पर आद्विक भूषण ने 91% प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ज्ञात हो कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सम्पूर्ण रिजल्ट उत्कृष्ट व सत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है। विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की संबोधन में कहा कि यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!