अब बार एसोसिएशन परिसर में हर रविवार को चलेगा विशेष सफाई अभियान साथ ही खुलेगी आधुनिक कैंटीन

नगर पालिका द्वारा आधुनिक कैंटीन संचालन की भी तैयारी, अधिवक्ताओं ने जताया आभार
आजमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम ‘मंसूर’ ने बताया कि आजमगढ़ दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के अनुरोध पर बार परिसर में विभिन्न सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि बार एसोसिएशन परिसर में सप्ताह में एक दिन, रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में समुचित रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा अधिवक्ताओं और आगंतुकों के लिए पियाऊ (पेयजल सुविधा) भी उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पालिका द्वारा एक आधुनिक कैंटीन का संचालन भी अनुबंध के तहत कराया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह एवं समस्त अधिवक्ता गण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!