आजमगढ़ के जीडी ग्लोबल स्कूल का 100% रिजल्ट, तरुणिका यादव बनी टॉपर

जीडी ग्लोबल स्कूल का 100% रिजल्ट, तरुणिका यादव टॉप

आजमगढ़। जिले के जीडी ग्लोबल स्कूल, करतालपुर ने सीबीएसई कक्षा 10वीं सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


तरुणिका यादव ने 98.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शिवेन्द्र (97.8%) द्वितीय और आर्य (96.6%) तृतीय स्थान पर रहे। कृष्णा कुमार पाण्डेय (96.4%) चौथे स्थान पर रहे, जबकि अपूर्वा राय और शांभवी (96%) ने संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। अन्वेषा त्रिपाठी (95.2%), श्रेयांश जायसवाल और अनंत यादव (95%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विषयवार परिणाम में अंग्रेजी और विज्ञान में 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 99 तथा गणित में 95 अंक तक प्राप्त हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी छात्रों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। कुल 42 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों के परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!