
फर्जी वोटिंग अब नहीं चलेगी, सपा को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिलेगी” — ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा








ओमप्रकाश राजभर का बड़ा दावा
आजमगढ़। अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में जनसुनवाई के दौरान पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद विपक्ष में खलबली मची है और इस बार सपा को भारी हार का सामना करना पड़ेगा।
राजभर ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस पहले फर्जी वोटिंग के सहारे चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अतरौलिया में करीब 28 हजार और आजमगढ़ सदर में 67 हजार नाम सूची से हटाए गए, जिनमें मृत या पलायन कर चुके लोग शामिल थे।
जातीय समीकरणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछड़ा व अति-पिछड़ा वर्ग अब जागरूक है और राजभर, निषाद समेत कई समाज गठबंधन के साथ हैं। साथ ही कुछ यादव मतदाता भी सपा से नाराज हैं।
उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों और बदले समीकरणों के आधार पर सपा इस बार 50-60 हजार वोटों से हार जाएगी।
