थोड़े से बारजे को लेकर विवाद बना जानलेवा, भाजपा मंडल मंत्री की चाकू से हत्या

छत के बारजे को लेकर विवाद बना जानलेवा, भाजपा मंडल मंत्री की चाकू से हो गई हत्या

आजमगढ़।एक माह से चल रहा था पारिवारिक विवाद, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज; सभी फरार आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के चक कटात गांव में छत के बारजे को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया।

स घटना में भाजपा के मंडल मंत्री विजेंद्र कुमार (38) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खबर:
जानकारी के अनुसार, विजेंद्र कुमार का अपने पड़ोसी व चचेरे भाई मोहन के परिवार से पिछले एक माह से छत के बारजे को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी और झड़प भी हुई थी। स्थानीय पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।
शनिवार रात करीब 10 बजे आरोप है कि मोहन शराब के नशे में विजेंद्र के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान मोहन का भाई मिलन और भतीजा अनिष भी मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मिलन और अनिष ने विजेंद्र को पकड़ लिया, जबकि मोहन ने चाकू से उनके पेट, पीठ और जांघ पर कई वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को परिजन तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी मोहन सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!