






आस्था से खिलवाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा के साथ चापड़ भी बरामद”
आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में सामाजिक आस्था से खिलवाड़ करने और अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के पास से एक .32 बोर का तमंचा और एक बड़ा चापड़ बरामद हुआ है।
मामला 11 अप्रैल की रात का है, जब लाहीडीह बाजार स्थित एक चाय की दुकान के पास लगे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के फोटो व झंडों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। इस घटना से स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद 12 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विपिन यादव के पास अवैध हथियार भी हैं। सोमवार को उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव की टीम ने सदरपुर बरौली तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
