
आजमगढ़। शहर के हाफिजपुर स्थित विद्या इंटर कॉलेज में आयोजित नर्सिंग परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।



परीक्षा केंद्र पर कुछ छात्रों को कथित रूप से नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते परीक्षा केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि नकल की घटना के लिए केवल कुछ छात्रों को जिम्मेदार ठहराकर पूरे परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की छवि खराब की जा रही है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। परीक्षा छोड़कर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और मूसलाधार बारिश के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया। बारिश में भीगते हुए छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि यदि परीक्षा केंद्र पर नकल हो रही थी तो इसकी जिम्मेदारी केवल छात्रों पर नहीं डाली जा सकती, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों का प्रदर्शन कई घंटों तक जारी रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक वे परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम सदर, सीओ सिटी शुभम तोदी और शहर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।वहीं इस मामले में सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि विद्या इंटर कॉलेज में अटल मेडिकल कॉलेज की B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा कक्ष में कुछ चुनिंदा बच्चों को प्रश्नों के उत्तर बताकर नकल कराई गई।सूचना मिलते ही सीओ सिटी और एसडीएम सदर तुरंत मौके पर पहुँचे। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के अधिकृत अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। प्रशासन और एजेंसी द्वारा CCTV फुटेज और परीक्षा से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।छात्रों द्वारा लिखित में दी गई शिकायत को संबंधित एजेंसी को सौंप दिया गया है। आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई
