सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, छोटे वाहन व आपातकालीन सेवाएं रहेंगी मुक्त

सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी व्यवस्था, छोटे वाहन व आपातकालीन सेवाएं रहेंगी मुक्त

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 13 जून को बड़े वाहनों के लिए अस्थायी रूट डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 13 जून की सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, मऊ और शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को छतवारा चौराहा से डायवर्ट कर नरौली चौराहा, जामुरी, चन्देश्वर चौराहा और पकड़ी होते हुए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसी प्रकार शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं गाजीपुर की दिशा से आने वाले बड़े वाहन जामुरी चौराहा से नरौली चौराहा, पकड़ी और चन्देश्वर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। जामुरी चौराहा से छतवारा चौराहा होते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छोटे वाहन, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर यह डायवर्जन व्यवस्था लागू नहीं होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!