सीबीएसई 12वीं में जी.डी. ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु बने स्कूल टॉपर

सीबीएसई 12वीं में जी.डी. ग्लोबल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, प्रियांशु ने किया टॉप

आजमगढ़।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ के जी.डी. ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार और प्रेरणादायी रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र प्रियांशु गुप्ता ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। वहीं मानविकी वर्ग में सौम्या यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स वर्ग में समीर उपाध्याय ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 15 रही, जबकि 85 से 89 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 24 छात्र रहे। विद्यालय ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के विश्वास को दिया।
विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है।
विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं कार्यकारी निदेशक श्रीश अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपाली भुस्कुटे ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!