
आजमगढ़ पुलिस और एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार






आजमगढ़। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गम्भीरपुर पुलिस ने एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज के साथ मिलकर 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी व आपराधिक षड्यंत्र के कई मुकदमे दर्ज थे।पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में निजामाबाद क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान उसके गिरोह का खुलासा हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत 8 मई 2026 को बिन्द्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
