आजमगढ़ के प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया मदर्स डे

आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज आजमगढ़ के प्रांगण में मदर डे का आयोजन किया गया. जिसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर मोनिका शर्मा( पशु चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़) ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

उन्होंने इस अवसर पर मां को संबोधित करते हुए बताया कि मदर डे का आयोजन अमेरिका से चलकर पूरे विश्व में फैला हुआ है जिसका आयोजन में माह के दूसरे संडे को किया जाता है यह इसलिए किया जाता है कि कुछ लोग जो देश-विदेश में रहते हैं इस दिन मां के सम्मान में इकट्ठा होते हैं अब और अपनी मां से आशीर्वाद ग्रहण करते हैं मा तो हम जहां रह रहे हैं वह हमारा देश हमारा प्रदेश और हमारा जिला भी मां के श्रेणी में आता है जो हमें सीखने, रहने एवं उठने बैठने के लिए हमें समाज में सहभागिता प्रदान करती है. इसके बाद हमारे मुख्य अतिथि के लिए स्वागत गीत का आयोजन किया गया पश्चात नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों द्वारा एक छोटा सा डांस प्रस्तुत किया गया. इसके बाद एलकेजी यूकेजी के मदर अभिभावक के द्वारा एक गेम का आयोजन किया गया. श्रद्धा की माँ विजेता रही, एलकेजी से दिशानी की मां विजेता रही एवं नर्सरी से आंसर की मां विजेता रही और बेस्ट आॅफ मदर का किताब दिशानी की मां जीती. इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी अभिभावक माता का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मां की भूमिका सर्वोच्च होती हैं. एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुव चंद ने सभी आए हुए अभिभावक माता का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!