50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त रूप में कार्रवाई

50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


आजमगढ़। थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज की संयुक्त टीम ने चोरी की वारदातों में शामिल तथा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ निजामाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी व आपराधिक षड्यंत्र के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में निजामाबाद क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान उसके गिरोह का खुलासा हुआ था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मई 2026 को गम्भीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी और एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिन्द्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!