बारजा विवाद में खून-खराबा: चचेरे भाई की चाकू से हत्या, कर आरोपी फरार

बारजा विवाद में खून-खराबा: चचेरे भाई की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

मेंहनगर के चक कटात गांव में पुरानी रंजिश भड़की, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय

आजमगढ़। जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र स्थित चक कटात गांव में बारजा निकालने को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। चचेरे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, मोहन राम पुत्र पलटन राम और उसके पटीदारों के बीच लंबे समय से बारजा निकालने को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार शाम इसी मुद्दे पर मोहन राम और उसके चचेरे भाई विजेंद्र राम पुत्र लौटन राम के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई।
आरोप है कि गुस्से में आकर मोहन राम ने विजेंद्र पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय एवं मेंहनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!