दो थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़: लूट और हत्या के दो वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

दो थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़: लूट और हत्या के दो वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तारअपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के दौरान दो वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।


पहली कार्रवाई थाना देवगांव क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने शातिर लुटेरे राहुल यादव को गिरफ्तार किया। वह लोगों को झांसा देकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल, आधार कार्ड की कॉपियां और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में उसने कई लूट और छिनैती की घटनाएं कबूल की हैं।
दूसरी कार्रवाई थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हुई, जहां हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजू निषाद को मुठभेड़ में पकड़ा गया। उस पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटने से मौत के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!