सपा पर मौर्य का हमला: “मतदाता सूची पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, नियमों का पालन जरूरी”

सपा पर मौर्य का हमला: “मतदाता सूची पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, नियमों का पालन जरूरी

आजमगढ़ के बड़सरा खालसा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक के आवास पर उनके पिता स्व. राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मतदाता सूची (SIR) को लेकर सपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्ष नियम-कानून का पालन नहीं कर रहा है और जनता को गुमराह कर रहा है।

मौर्य ने स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से केवल मृत, स्थानांतरित या संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

जिनका नाम छूट गया है, वे फॉर्म-6 के जरिए जुड़वा सकते हैं, जबकि फॉर्म-7 और 8 से संशोधन या विलोपन की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है और कार्यकर्ता छूटे नामों को दोबारा जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कदम संभव हुआ। पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने गठबंधन मुद्दों पर समय आने पर निर्णय की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!