ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस की तत्परता से वापस मिले ₹98 हजार

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, पुलिस की तत्परता से वापस मिले ₹98 हजार वापस

आजमगढ़। साइबर थाना/साइबर सेल एवं कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर फ्रॉड की शिकार एक महिला को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महिला के खाते से अवैध रूप से कटे ₹98,001 में से ₹98,000 की धनराशि वापस करा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुरा निवासी सुनैना यादव के बैंक खाते से बिना अनुमति ₹98,001 की राशि कट गई थी। खाते से धनराशि निकलने का संदेश प्राप्त होते ही उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही कोतवाली के साइबर प्रभारी एवं उनकी टीम ने साइबर पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक और एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता और प्रभावी प्रयासों के चलते पीड़िता के खाते में ₹98,000 की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

पुलिस ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि किसी के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने और स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने से भी बचें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का सामना करना पड़े तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!