तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरारआजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मकसूदिया गांव के पास बलिया-लखनऊ राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय सनी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वह शाहगंज (जौनपुर) से अपनी ससुराल से लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है—मृतक अपने पीछे पत्नी और छह माह का मासूम बेटा छोड़ गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!