
आजमगढ़: मुठभेड़ में गोवंश वध गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार





आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित गोवंश वध मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी सलमान अहमद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, मोबाइल फोन और नकद बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने की बात कबूल की।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
