भारत स्काउट-गाइड आजमगढ़ ने धूमधाम से मनाई भीमराव अंबेडकर की जयंती

भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था आजमगढ़ के तत्वावधान मे कार्यालय संयुक्त शिक्षा निदेशक मे धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन समारोह

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद जिला संस्था आजमगढ़ के सचिव सुभाष चंद्र गोंड ने की। मुख्य अतिथि डॉक्टर शफीउज़्ज़मा लीडर ट्रेनर (रोवर) रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट ) अवधेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि डाo शफीउज़्ज़मा ने अपने संबोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए एक नए तथ्य को उजागर किया कि बाबा साहब का संबंध आजमगढ़ से था। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि स्कूल आफ इकोनॉमिक्स लंदन में आजमगढ़ के महुवारा खुर्द गांव के फरुख शेयर बाबा साहब के सहपाठी रहे और आज से लगभग 20 वर्ष पहले डाo शफीउज़्ज़मा से उनकी मुलाकात हुई थी जिस पर उन्होंने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला और इस पर उनकी एक पुस्तक अभी हाल में प्रकाशित हुई है जिसमें उसकी प्रस्तावना में उन्होंने इसका उल्लेख किया है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब राजनीतिक चेतना के बजाय सामाजिक चेतना पर बल दिया। समाज में सामाजिक चेतना होगी तो राजनीतिक चेतना स्वयं आ जाएगी। कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला सचिव भारत स्काउट गाइड आजमगढ़ ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बाबा साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में प्रतिभाग करने वाले यूनिट लीडर्स स्टेट स्टाफ और स्काउट गाइड के प्रमाण पत्र भी मुख्य अतिथि और अध्यक्ष महोदय के हाथों से वितरित किए गए जिला संस्था के कार्यालय पर औपचारिक रूप से यह दूसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के बाद हुई।
इस अवसर पर सत्येंद्र यादव, कार्यालय सहायक मोनू, मोहम्मद शाहिद, गोविन्द, मोहम्मद साकिब, वंदना सिंह, अंशिका यादव, आदर्श और दिव्यांशु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!