आजमगढ़ थाने में दलित युवक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर सवाल

आजमगढ़ थाने में दलित युवक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर सवाल

जातिसूचक गालियां, बेल्ट से पिटाई व लूट का आरोप; पीड़ित ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग़
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक दलित युवक के साथ मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगे हैं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी शोभा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 अप्रैल को उन्हें एक सामाजिक विवाद के मामले में थाने बुलाया गया था। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक गालियां दीं और विरोध करने पर बेल्ट से पिटाई की।
पीड़ित का कहना है कि उन्हें थाने के अंदर बंद कर दिया गया और उनके पास से नकदी व मोबाइल भी छीन लिया गया। किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके कुछ साथी अभी भी थाने में बंद हैं और पुलिस झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!