विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल बना Shubh Anand Financial Services, प्रथम स्थापना दिवस पर ग्राहकों व सहयोगियों का हुआ भव्य सम्मान

विश्वास और पारदर्शिता की मिसाल बना Shubh Anand Financial Services, प्रथम स्थापना दिवस पर ग्राहकों व सहयोगियों का हुआ भव्य सम्मान किया

आजमगढ़। Shubh Anand Financial Services ने अपने प्रथम स्थापना दिवस को गरिमामय एवं भव्य समारोह के रूप में मनाया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े ग्राहकों, सहयोगियों एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बृजेश प्रकाश सिंह (उपसभापति, कोऑपरेटिव बैंक, आजमगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह (पूर्व मीडिया पैनलिस्ट एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बृजेश प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सुशील सिंह ने Shubh Anand Financial Services के एक वर्ष के सफल सफर की सराहना करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था पारदर्शिता, विश्वास एवं नैतिक मूल्यों के साथ वित्तीय सेवाएं प्रदान कर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Shubh Anand Financial Services के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO) पंकज के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों का स्वागत करते हुए उनके विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य प्रत्येक ग्राहक को पारदर्शी, भरोसेमंद एवं नैतिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने संस्था के मूल मंत्र “शुभं करोति कल्याणम्” एवं “Ethical Finance For All” को दोहराते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है।
समारोह के दौरान संस्था के सम्मानित ग्राहकों एवं सहयोगियों को “ग्राहक गौरव सम्मान–2026” एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था के सेवा भाव एवं ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे वित्तीय क्षेत्र में एक भरोसेमंद पहचान बताया।
इस अवसर पर शशिकांत वर्मा, शेख, संतोष गौर, संतोष कुमार, प्रतिमा मिश्रा, दुर्गा विजय भारती, संजय वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, मोहम्मद हुसैन, गणेश साहू, दीन दयाल मधेशिया, गोपाल जी यादव, दिनेश यादव, राहुल गौरव, राजेश गुप्ता, अल्तमस खान, अशोक कुमार गौतम, आर्यन मोदनवाल, मनीष मौर्य, विजय यादव, निर्भय सिंह, सुरेन्द्र यादव, अंजलि यादव, आनंद कुमार मिश्रा, अमित कुमार ओझा, आस्था प्रजापति, सुप्रिया चतुर्वेदी एवं आकाश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्राहक, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!